- Hindi News
- खजाने पर पाबंदियों के चलते मुलाजिम हैं परेशान : ढिल्लों
खजाने पर पाबंदियों के चलते मुलाजिम हैं परेशान : ढिल्लों
मोगा - तालमेल कमेटी पैरा मेडिकल व सेहत कर्मचारी यूनियन बैठक को वीरवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रधान कुलबीर सिंह ढिल्लों ने की। ढिल्लों ने पंजाब सरकार के मुलाजिम विरोधी रवैये नीति की निंदा करी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मुलाजिमों की मांगों को ध्यान दें नहीं तो आने वाले दिनों में जत्थेबंदी संघर्ष को तीव्र करने के लिए मजबूर होगी। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार ने टेलीफोन संदेशों द्वारा विभिन्न तरह की अदायगी करने संबंधी खजानों पर लगाई पाबंदी के चलते मुलाजिमों के जीपीएफ एडवांस व अंतिम अदायगी के बिल 30 सितंबर 2013 से लेकर अब तक मेडिकल पूर्ति बिल 15 नवंबर से लेकर अब तक, संशोधन कि लगाए स्केलों के बकाए की तीसरी व अंतिम किश्त, डीए की तीसरी किश्त, एसीपी केसों के बकाए के बिल 10 दिसंबर 2013 से लेकर अब तक खजाना दफ्तरों में जमा करवाए करोड़ों रुपये के बिल फाइलों की धूल फांक रहे हैं। जिसके चलते मुलाजिम जत्थेबंदियों में भारी रोष व्याप्त है। बैठक में आर्गेनाइजर राजेश भारद्वाज, प्रधान गुरजंट सिंह माहला, महेन्द्रपाल लूंबा, लक्ष्मण सिंह भोला, राजकुमार, मनविंदर कटारिया, दविंदर भिंडर, अमरजीत सिंह, मनदीप भंडर, रंजीत सिंह, अवतार सिंह, रामपाल सिंह डरोली भाई उपस्थित थे। ((संदीप))