- Hindi News
- कर्मियों ने पावरकॉम मैनेजमेंट की अर्थी फूंककर की नारेबाजी
कर्मियों ने पावरकॉम मैनेजमेंट की अर्थी फूंककर की नारेबाजी
भास्कर न्यूज - मोगा
बिजली बोर्ड इंप्लाइज फेडरेशन एटक ने 132 केवी सब स्टेशन गेट के आगे बिजली मुलाजिमों की मांगों को लेकर पावरकॉम की मैनेजमेंट के खिलाफ अर्थी फूंककर नारेबाजी की गई। कर्मचारी नेता साथी गुरमेल सिंह नाहर ने मांग की कि पंजाब सरकार की तर्ज पर बिजली मुलाजिमों को ग्रेड पे व पेड बैंड में बढ़ोतरी की जाए।
फेडरेशन एटक की पंजाब की कमेटी से किए फैसले लागू किए जाए, वार्षिक तरक्की की दर में बढ़ोतरी की जाए, 23 साला प्रमोशन स्केल सारे मुलाजिमों को बिना शर्त लागू किया जाए। नई भर्ती पर लगाई पाबंदी हटाकर रेगुलर भर्ती की जाए, ठेकेदारी सिस्टम द्वारा की जाती लूट बंद करके रेगुलर भर्ती की जाए, विभाग के अंदर काम के आधार पर नई असामियों की भर्ती की जाए, डीए की किश्तों की अदायगी की जाए, जनवरी से डीए की कित का बकाया नकद दिया जाए, फील्ड में काम करते टेक्निकल कर्मियों को 30 लीटर पेट्रोल का खर्चा दिया जाए, चार हजार लाइनमैनों की भर्ती तुरंत करके उन पर डाले पुलिस केस वापस लिए जाए, रुके प्रमोशन तुरंत की जाए, कांट्रैक्ट पर रखे मुलाजिम पक्के किए जाए। इस मौके पर साथी गुरमीत सिंह धालीवाल, गुरचरण सिंह, बलदेव सिंह, शेर सिंह, गुरमेल सिंह, जसवीर सिंह, स्वर्णजीत सिंह नाहर, सुखमंद्र सिंह बहोना, केवल सिंह ने कहा कि अगर मैनेजमेंट ने मांगे न मानी तो संघर्ष को तेज किया जाएगा। ((शिवा))