यूनियन ने किया इंटक का कैलेंडर रिलीज
मोगा - दर्जाचार कर्मचारी यूनियन शिक्षा विभाग संबंधित इंटक के प्रदेश प्रधान कर्मचंद चंडालिया व जिला मोगा के इंटक प्रधान एवं नेशनल मेंबर इंटक एडवोकेट विजय धीर ने बताया कि यूनियन का वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया। जिसको रिलीज जिला शिक्षा अधिकारी प्रीतम सिंह धालीवाल ने किया। इस मौके पर महासचिव पंजाब इंटक दविंदर जौड़ा, राजविंदर सिंह लवली, सुंदर सिंह चक्कर, भगवान सिंह खोटे, दलजीत कौर बधन, सर्बजीत कौर दाता, परमजीत कौर, मंजीत कौर, परमजीत कौर मोगा, स्वर्ण कौर, सुखप्रीत कौर, कुलविंदर कौर, कुलदीप कौर निहाल सिंह वाला उपस्थित थी।((शिवा))