- Hindi News
- रोडवेज मुलाजिम कमेटी ने गेट रैली करके की नारेबाजी
रोडवेज मुलाजिम कमेटी ने गेट रैली करके की नारेबाजी
भास्कर न्यूज - मोगा
पंजाब रोडवेज मुलाजिमों की सांझा एक्शन कमेटी के आह्वान पर वीरवार को वर्कशाप गेट के समक्ष रोष रैली की गई। पंजाब गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्स यूनियन ((एटक)) के प्रदेश उपाध्यक्ष दर्शन सिंह टूटी, डिप्टी सचिव अवतार सिंह व ब्रांच प्रधान बचित्र सिंह ने मुलाजिमों को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर 2013 को ट्रांसपोर्ट सचिव व पंजाब रोडवेज के उच्चाधिकारियों की रोडवेज मुलाजिमों की सांझा एक्शन कमेटी के साथ मुलाजिमों की मांगों संबंधी बैठक में 571 कर्जा मुक्त बसों को रोडवेज में शामिल करने की सहमति, आउटसोर्स मुलाजिमों को रेगुलर करने, ओवरटाइम, वर्दियां, वर्कशाप स्टाफ व एसएस की प्रमोशन समय सीमा कम करने, विभाग में ड्यू बनती प्रमोशन करने, रोडवेज के टाइम टेबल में राजनीतिक दखलअंदाजी बंद करके रोडवेज व प्राइवेट बसों की शिफ्टें बनाने, मृत हुए मुलाजिमों के वारिसों को नौकरियां देना, 54 असामियां यार्ड मास्टरों की बहाल करना बारे में भी सहमति बनी थीं। लेकिन किसी भी मांग को लागू नहीं किया गया।
इस कारण एक्शन कमेटी ने बैठक करके संघर्ष आरंभ कर दिया। जिस कड़ी के तहत आज गेट रैली की गई और 12 फरवरी को फिर पूरे पंजाब के 18 डिपो आगे गेट रैली की जाएंगी। 30 जनवरी को रोडवेज के 18 डिपो आगे गेट रैलियां की जाएगी। 30 जनवरी को रोडवेज के चार बस अड्डे जालंधर, अमृतसर, चंडीगढ़ व मोगा के बस अड्डों को 12 से 2 बजे तक बंद करके रोष रैलियां की जाएंगी और 18 फरवरी को ट्रांसपोर्ट मंत्री के हलके शाहकोट में रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
इस दौरान शहर में मार्च करके अगले सख्त एक्शन का ऐलान कर दिया जाएगा। जिसकी सारी जिम्मेवारी पंजाब सरकार व रोडवेज के उच्चाधिकारियों की होगी। इस गेट रैली को महासचिव सुरेन्द्र, चेयरमैन एटक प्रीतम सिंह, कर्मचारी दल के प्रधान रशपाल सिंह, महासचिव गुरमेल सिंह राउंके, इंटक के प्रधान खुशपाल सिंह, चेयरमैन गुरदेव सिंह, महासचिव कुलदीप चंद ने संबोधित किया।