बाल ठाकरे का मनाया 88 वां जन्मदिन
मोगा - नेहरू पार्क में शिव सेना ने वीरवार को बाल ठाकरे का 88 वां जन्म दिन मनाया गया। इस दौरान बाल ठाकरे की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई और संकल्प लिया गया कि वह मानवता भलाई के कार्यों में बढचढ़ कर हिस्स लेंगे। इस दौरान शिव सेना के जिला प्रधान मंगत राय मंगा ने सभी सदस्यों को तनदेही से काम करने को प्रेरित किया। उनका कहना है कि बाल ठाकरे आम लोगों के लिए पूरा जीवन लड़ते रहे हैं। इस मौके पर उप प्रधान नरेन्द्र सोढ़ी, सिटी प्रधान विकास कौड़ा, चरणजीत, अशोक कुमार, अशोक कुमार, टहल सिंह, रोबिन सिंह, गोरा सिंह, प्रशांत आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।