सीपीएस गर्ग फहराएंगे तिरंगा
बरनाला - 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर जिले में राष्ट्रीय ध्वज मुख्य संसदीय सचिव ू प्रकाश चंद गर्ग फहराएंगे। इसकी जानकारी डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने दी। उन्होंने बताया कि पहले राष्ट्रीय ध्वज लोक निर्माण मंत्री शरनजीत सिंह ढिल्लों ने लहराना था लेकिन अब वह बरनाला की बजाय मुक्तसर में तिरंगा लहराएंगे और बरनाला में सीपीएस प्रकाश चंद गर्ग तिरंगा फहराने की रस्म अदा करेंगे।