पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जांच से डर रही प्रदेश सरकार : ढिल्लों

जांच से डर रही प्रदेश सरकार : ढिल्लों

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला - विधायक केवल सिंह ढिल्लों ने गांव हरीगढ़ और धनौला में लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने वर्करों के साथ बैठक कर आगामी लोस चुनावों के लिए विचार-विमर्श किया। ढिल्लों को हाल ही में पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी पंजाब का उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शहरवासियों ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर गांव हरीगढ़ के पुल के पास आयोजित समागम में उन्होंने कहा कि आज पंजाब का हर नौजवान नशे की चपेट में है और सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है। राज्य में अमन-कानून की स्थिति भी खराब हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ड्रग्स की जांच सीबीआई से जांच करवाने से प्रदेश सरकार भाग रही है क्योंकि सरकार को सब मालूम है की अगर सीबीआई जांच बैठ गई तो उनके दो मंत्री और भी ड्रग्स केस में शामिल है। इस अवसर पर नगर कौंसिल के पूर्व प्रधान मक्खन शर्मा, महिंदर सिंह सिद्धू, प्यारा सिंह, हरदीप सिंह पप्पू, दर्शन सिंह बावा, हरनेक सिंह, जगजीत सिंह, धक्कड़ सिंह, सरूप चंद, जगजीत सिंह धौला, रजनीश कुमार भोला, गांधी जागल, सियासी सचिव गुरजीत सिंह बराड़ आदि हाजिर थे।