‘करप्शन के खिलाफ आगे भी जारी रहेगी जंग’
भास्कर न्यूज - मोगा
एंटी करप्शन अवेयरनेस आर्गेनाइजेशन ने पिछले साल किए कार्यों का लेखा-जोखा करने के लिए मीटिंग का आयोजन किया। जिसमें फैसला लिया गया कि पिछले साल की तरह इस बार भी भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और लोगों को इसके खिलाफ जागरूक भी किया जाएगा।
इस दौरान संस्था के चेयरमैन गुरप्रीत सिंह सचदेवा ने बताया कि विभिन्न केसों में भ्रष्ट लोगों व अफसरों से 20.17 लाख रुपये वापस करवाए गए हैं। उनकी बढिय़ा कारगुजारी के लिए ही संस्था को स्टेट एवार्ड भी मिल चुका है। संस्था ने विभिन्न जिलों में इकाइयों का गठन किया गया है। इस जिले में 101 सदस्य जिला टीम, 101 सदस्य मोगा शहरी टीम काम कर रही है। यही नहीं अलग से कस्बों में भी सदस्यों की टीमें गठित की गई है।
संस्था अब तक 100 गरीब परिवारों को साल भर निशुल्क डॉक्टरी सहायता, मुफ्त दवाइयां व राशन वितरित कर चुके हैं। रक्तदान कैंपों दौरान 547 यूनिट रक्तदान किया गया है और लोगों को भ्रष्टाचार विरोधी कानून के संबंध में जागरूक करने लिए के सेमिनार लगाए जा रहे हैं। मीटिंग में अन्य के अलावा मोहन लाल खुराना, प्रेम कुमार गर्ग, प्रिंसीपल जसवंत लाल, दीपक अरोड़ा, अरविंदर, अमरजीत सूद, वरुण गर्ग, पुरुषोत्तम लाल, बहादुर सिंह गिल, जनक राज छाबड़ा, जतिंदर सिंह बेदी, तेजेन्द्र सिंह गिल आदि हाजिर थे। ((शिवा))