पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मारपीट में महिला पर मामला दर्ज

मारपीट में महिला पर मामला दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला - महिला के साथ मारपीट के आरोप में पुलिस ने एक महिला पर मामला दर्ज किया है। पुलिस स्टेशन शैहणा में मनजीत कौर के साथ मारपीट के आरोप में किरणजीत कौर पर मामला दर्ज किया गया है। थानेदार जरनैल सिंह ने बताया कि पुलिस को दिए बयान में पीडि़त महिला ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उस पर हमला किया है। इस हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गई। उन्होंने कहा कि आरोपी को काबू कर उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।