घर से सोना चांदी व नकदी चोरी
बरनाला - गत रात्री तर्कशील चौक के पास चोरों ने एक घर में सेंध लगाकर सोना चांदी व नगदी चोरी की ली। पुलिस ने घर के मालिक के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है। सिटी पुलिस स्टेशन के एसएचओ राजविंदर सिंह ने बताया कि मुहम्मद जमील के बयान पर पुलिस ने अज्ञात लोगो पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी जानकारी में उसने बताया कि रात को कुछ अज्ञात लोग उनके घर में घुस आए तथा घर में पड़ा सोना चांदी और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। उन्हें इस बात का पता सुबह चला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।