अंतिम अरदास पर नामचर्चा करवाई
बरनाला - डेरा सच्चा सौदा सिरसा के अनुयाई के भोग पर गांव जलूर में नाम चर्चा की गई। भंगीदास हरदीप सिंह ठेकेदार ने कहा कि डेरा प्रेमी सुरिंदर कौर की मृत्यु पर उसके घर में नाम चर्चा करवाई गई। वह पिछले 15 साल से डेरे से जुड़े हुए थे। इस मौके पर कवियों ने शब्द गायन किया। संत गुरमीत राम रहीम सिंह के प्रवचन भी सुनाए गए। भंगीदास ने डेरे के समाज भलाई के कामों के बारे में भी जानकारी दी। इस मौके पर सरपंच परमजीत कौर, पंच तेजा सिंह, हरबंस सिंह, सुखदेव सिंह, बल जिंदल भंडारी, रागी रूप सिंह, जीत सिंह नंगल, मेजर सिंह, सुरिंदर सिंह, बुध सिंह हाजिर थे। ब्लाक बरनाला की तरफ से मृतक के पति ज्ञान सिंह को 11 हजार रुपए की सहायता भी दी गई।