पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन की चपेट में आने से एक घायल

वाहन की चपेट में आने से एक घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोगा
फिरोजपुर रोड पर बुधवार की रात्रि शादी समारोह से वापस लौट रहे मोटर साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में लेकर घायल कर दिया। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन सिविल लाइन निवासी सौरभ पुत्र बलवंत राय ने बताया कि बुधवार की रात्रि वह अपने दोस्त सन्नी के साथ एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए मैजेस्टिक पैलेस गया था। जब वह वापस मोटर साइकिल पर आ रहे थे तो एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में लेकर घायल कर दिया। इस घटना में उसका दोस्त सन्नी बाल-बाल बच गया। ((संदीप))