- Hindi News
- मां से गाली गलौच करने से रोका तो किया जानलेवा हमला
मां से गाली-गलौच करने से रोका तो किया जानलेवा हमला
भास्कर न्यूज - मोगा
गांव लंडेके में एक युवक पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। कारण यह था कि कुछ युवक उसकी मां से गाली-गलोच कर रहे थे, जब उसने इस बात का विरोध किया तो उन लोगों ने उसे पीट डाला। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन रिक्शा चालक गांव लंडेके निवासी बब्बू ने बताया कि बुधवार की रात्रि वह अपने घर पहुंचा था। घर जाकर देखा तो उसके घर के बाहर गांव के ही कुछ अज्ञात लोग उसकी मां से गाली-गलौच कर रहे थे। जब उसने उन्हें ऐसा करने से रोका तो उक्त लोगों ने उस पर हमला करके घायल कर दिया। जिसे उसके परिजनों की ओर से सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। ((संदीप))