पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीप व बाइक की टक्कर में एक घायल

जीप व बाइक की टक्कर में एक घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा - गांव दुन्नेके के नजदीक वीरवार की सुबह जीप व मोटर साइकिल की हुई टक्कर में मोटर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 एंबुलेंस की ओर से सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उपचाराधीन गांव डरोली भाई निवासी बलजीत सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह ने बताया कि वह नेस्ले फैक्ट्री में ठेकेदार के साथ कार्यरत है। वह अपने गांव से मोटर साइकिल पर ड्यूटी के लिए जा रहा था। सुबह साढ़े पांच बजे जब वह गांव दुन्नेके से गुजरने लगा तो विपरीत दिशा से आ रही एक महेन्द्र पिकअप ने उसे अपनी चपेट में लेकर घायल कर दिया। घायल ने बताया कि उसे टक्कर मारने उपरांत जीप चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना थाना सदर पुलिस को मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ((संदीप))