छात्रों ने सुझाए ऊर्जा बचत के उपाय
मोगा। देश भगत इंजीनियरिंग कॉलेज में हुए विज्ञान मुकाबलों में कैंब्रिज स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल प्रिंसिपल राधा मल्होत्रा ने बताया कि विद्यार्थियों ने ऊर्जा बचत, खेती व सेहत से संबंधित विषयों में अपने वैज्ञानिक नजरिए से हिस्सा लिया। विभिन्न मुकाबलों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्रा हरमनजोत कौर व स्वर्णदीप कौर ने ऊर्जा माडल में तीसरा स्थान, वर्षा ने पहला, हरपिंदर ने दूसरा, मनमीत सग्गू व जतिन ने ऊर्जा बचत माडल में दूसरा स्थान हासिल किया। स्कूल की एडमिनस्ट्रेटर परमजीत कौर व प्रिंसीपल राधा मल्होत्रा ने विद्यार्थियों को बधाई दी। स्कूल के चेयरमैन डॉ. जोरा सिंह, डायरेक्टर ने विद्यार्थियों की हौसला अफजाई की।