पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीवरमैनों की हड़ताल से गली मोहल्लों में भरा गंदा पानी

सीवरमैनों की हड़ताल से गली-मोहल्लों में भरा गंदा पानी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोगा
पिछले दस दिनों से सीवरमैनों की बेमियादी हड़ताल के चलते शहर के हालात बदतर हो गए हैं। गली-मोहल्लों में नालियों की सफाई न होने के कारण मोहल्लों में सीवरेज का गंदा पानी सड़क पर भर गया है। वहीं सीवरमैनों ने कहा है कि जब तक सरकार हमारी मांगों को नहीं मानेगी। तब तक हमारी हड़ताल खत्म नहीं होगी। प्रशासन और सीवरमैनों की इस लड़ाई में शहर में गंभीर बीमारियां फैलने का खतरा बनता जा हुआ है। लेकिन प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है।
भीमनगर कैंप कपड़ा मार्केट में गंदे पानी ने किया परेशान: वीरवार को शहर का जायजा लेने पर पता चला कि शहर के भीमनगर कैंप कपड़ा मार्केट की गली नंबर तीन का आलम यह था कि नालियों का गंदा पानी फैला हुआ है। इसी तरह बहोना चौक, अकालसर रोड़, मेखां वाली गली, गीता भवन चौक में सीवरेज ओवर फ्लो हो गया है। सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर आया हुआ है।
लोग बोले-नगर निगम नहीं दे रहा है ध्यान : कपड़ा मार्केट के दुकानदार रिशु कुमार, दीप कुमार, राजकुमार, दर्शन लाल, जगदीश कुमार ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से वह नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं। लेकिन नगर निगम ने सीवरेज कर्मियों की हड़ताल के चलते उनकी कोई समस्या का समाधान नहीं हो रहा। जिस कारण उन्हें दुकानों में बैठना भी मुश्किल हो रहा है।




हड़ताल पर बैठी यूनियन ने सरकार पर लगाया उपेक्षित करने का आरोप

यूनियन की बेमियादी भूख हड़ताल जारी, रोष प्रदर्शन

भास्कर न्यूज - मोगा

पिछले दिस दिनों से बेमियादी हड़ताल और बुधवार से भूख हड़ताल पर बैठे पंजाब सीवरमैन कर्मचारी यूनियन ने वीरवार को भी अपना प्रदर्शन जारी रखा।यूनियन ने नगर निगम मोगा के गेट के बाहर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करी। भूख हड़ताल पर बैठे साथी राजकुमार, जसविंदर सिंह, गगनदीप, टीटू, बीरू ने पंजाब सरकार को कोसा। यूनियन के महासचिव बिट्टू चांवरिया व डिप्टी चेयरमैन रघुवंश ने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने उनकी मांगे तुरंत न मानी तो वह जेल भरो आंदोलन भी पंजाब भर में शुरू करेंगे। काफी लंबे समय से सीवरमैन व बेलदार कर्मचारी ठेकेदारी सिस्टम के तहत काम कर रहे हैं। सीवरमैनों की सीवरेज की सफाई करते जहरीली गैस चढऩे कई बार शहरों में मौत हो चुकी है। मगर सरकार की ओर से उनकी सहूलियत और न कोई रोजगार दिया जाता है। उनके बच्चों को दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सीवरमैनों व बेलदारों को पक्का किया जाए। इस मौके पर नगर निगम सीवरेज कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजकुमार डुलगच, चेयरमैन सतपाल अंजान, फेडरेशन प्रधान डुलगच हाजिर थे। ((शिवा))