गीता भवन में एनआरआई का सम्मान
मोगा । यूएसए कैलिफोर्निया से पहुंचे एन.आर.आई गुरजिंदर सिंह, हरप्रीत सिंह व डॉ. कुसुम अत्री का वीरवार को गीता भवन में स्वामी सहज प्रकाश ने सिरोपा डालकर सम्मानित किया। इससे पहले एन.आर.आई ने परिवार सहित ब्रह्मलीन स्वामी वेदांता नंद महाराज की समाधि पर जाकर पुष्प अर्पित किए। एन.आर.आई गुरजिंदर सिंह ने कहा कि वह पिछले काफी लंबे समय के बाद मोगा पहुंचे है। विदेश में भी वह अपने धार्मिक स्थलों को हमेशा अपने दिल में बसाए हुए हैं। आज वह जो भी है सब गुरु महाराज की कृपा से है। वहीं स्वामी सहज प्रकाश ने बताया कि गीता भवन में 16 से 23 फरवरी तक 45 वें सर्वधर्म समभाव संत सम्मेलन, श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ और शतचंडी महायज्ञ के आयोजन किया जाएगा। इसमें भारत के प्रसिद्ध संत महात्मा, विद्वान एवं संगीताचार्य पधारकर श्रद्धालुओं को भगवान कृष्ण की लीलाओं का कथा के माध्यम से रसपान करवाएंगे। इस अवसर पर एडवोकेट सुनील गर्ग, महेन्द्र जिंदल, बलदेव राज लूथरा, मोहनी जिंदल, पवन अग्रवाल आदि उपस्थित थे। ((शिवा))