पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सतपाल बने सफाई सेवक यूनियन के अध्यक्ष

सतपाल बने सफाई सेवक यूनियन के अध्यक्ष

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा। सफाई सेवक यूनियन की प्रधानगी को लेकर नगर निगम में वीरवार को म्यूनिसिपल इंप्लाइज फेडरेशन यूनियन की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के प्रधान विपिन हांडा, महासचिव रवि सारवान, राजेन्द्र नंदा, जीवन कुमार, राजकुमार डुलगच, वाल्मीकि सभा के प्रधान अशोक सफरी, चेयरमैन अरुण बोहत की ओर से सफाई सेवक यूनियन की पिछली कार्यकारिणी को भंग करके सर्वसम्मति से सुभाष बोहत को चेयरमैन, सतपाल चांवरिया को प्रधान और सेवक राम फौजी को महासचिव नियुक्त किया गया। नवनियुक्त प्रधान सतपाल चांवरिया ने कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें फेडरेशन की ओर से दी गई है, उसे वह तनदेही से निभाएंगे और यूनियन के सभी सदस्यों को साथ लेकर अपनी मांगों के लिए आवाज बुलंद करेंगे। इस अवसर पर अजय बोहत, सिकंदर गुल्लू, मदन लाल बोहत, पूर्ण चंद, राहुल कुमार, अर्जुन कुमार, सतपाल सत्तू, विक्रम बोहत, सुरेश सौदा आदि हाजिर थे। ((शिवा))