- Hindi News
- एनआरआई सभा ने अपनी समस्यओं पर किया विमर्श
एनआरआई सभा ने अपनी समस्यओं पर किया विमर्श
भास्कर न्यूज - मोगा
एनआरआई सभा जिला इकाई मोगा की बैठक जगजीत सिंह गिल की प्रधानगी में हुई। बैठक के दौरान एनआरआई की समस्या बारे विमर्श किया गया। जगजीत सिंह गिल राणा ने शिकायतों को सुनकर उसका हल करने के लिए सरकारी अधिकारियों से विमर्श करके हल करने की कोशिश की जाती है। इस साल में 62 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें 40 शिकायतों का निपटारा पहल के आधार पर डिप्टी कमिश्नर कम एनआरआई सभा चेयरमैन अर्शदीप सिंह थिंद के पास की गई है, जो शिकायतें लंबित है उनका भी पहल के आधार पर हल करने संबंधी संबंधित अधिकारी को हिदायत की गई। एनआरआई सभा मोगा अपने भाईयों व बहनों से अपील करती है कि जब भी कोई समस्या आए तो उनके दफ्तर में आकर वह अपनी समस्या बता सकते हैं। ताकि एनआरआईज को किसी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े। इस दौरान एनआरआई सभा की ओर से बीएससी कंप्यूटर साइंस पीटीयू में तीन बार गोल्ड मैडल प्राप्त करने वाली मोगा की बेटी वीरपाल को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सभा के उप प्रधान दविंदर सिंह रनियां, स्वर्णजीत सिंह बराड़, सर्बजीत सोनी, गिल हाजिर थे। ((शिवा))