पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अधिकारियों ने फाइनल रिहर्सल से पहले तैयारियों का लिया जायजा

अधिकारियों ने फाइनल रिहर्सल से पहले तैयारियों का लिया जायजा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोगा
शुक्रवार को नई अनाज मंडी में गणतंत्र दिवस की फाइनल रिहर्सल को सफल बनाने के लिए वीरवार को जिला शिक्षा अधिकारी प्रीतम सिंह धालीवाल व एसडीएम भूपेन्द्र सिंह की अगुवाई में अनाज मंडी का दौरा किया। इस दौरान जहां जिला शिक्षा अधिकारी प्रीतम सिंह धालीवाल ने स्कूली बच्चों को लाने वाले वाहनों के ड्राईवरों को समय पर पहुंचने के निर्देश दिए। वहीं एसडीएम भूपेन्द्र सिंह ने अनाज मंडी की सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए मौके पर पहुंचे अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि शुक्रवार को होने वाली फाइनल रिहर्सल में किसी तरह की कोताही बख्शी नहीं जाएगी।
पिछले एक सप्ताह से हो रही है रिहर्सल : पिछले एक सप्ताह से अनाज मंडी में चल रही स्कूली बच्चों की रिहर्सल में काफी कमियों को लेकर बुधवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने खुद अनाज मंडी का दौरा करके खामियों को पूरा किया। क्योंकि शुक्रवार को होने वाली फाइनल रिहर्सल में डिप्टी कमिश्नर अर्शदीप सिंह थिंद, एसएसपी कमलजीत सिंह ढिल्लों व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचेंगे। रिहर्सल में किसी तरह की कोई कमी न रह जाए इसलिए वीरवार को खुद प्रशासनिक अधिकारियों ने मंडी में सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया।
अध्यापकों को भी मिलेंगे सर्टिफिकेट- धालीवाल : जिला शिक्षा अधिकारी प्रीतम सिंह धालीवाल ने जहां सुरक्षा प्रबंधों को लेकर अध्यापकों की क्लास ली। वहीं उन्हें यह भी आश्वासन दिया कि जो अध्यापक स्कूली बच्चों के साथ रिहर्सल में आ रहे हैं उन्हें प्रशासन द्वारा सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले 15 अगस्त के हुए समागम में पांच महीने बाद बच्चों को सर्टिफिकेट वितरित किए गए थे।
भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की शहादत पर कोरियोग्राफी रहेगी आकर्षण का केन्द्र : गणतंत्र दिवस में जहां शहर व गांवों के लगभग 30 स्कूल भाग ले रहे हैं। जिसमें बच्चों द्वारा पीटी शो, गिद्दा, भंगड़ा, कोरियोग्राफी, पंजाबी सभ्याचार पर आधारित कोरियोग्राफी पेश की जाएंगी। वहीं जीएन कान्वेंट स्कूल गांव भलूर के बच्चों द्वारा शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव पर आधारित मेरा रंग दे बसंती चौला.., देश भक्ति गीत पर तैयार की गई कोरियोग्राफी पूरे समागम में आकर्षण का केन्द्र रहेगी।
मंडी बनी छावनी : शुक्रवार को फाइनल रिहर्सल में जहां स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। वहीं एनसीसी कैडेट व पंजाब पुलिस की टुकडिय़ों द्वारा तिरंगे को सलामी दी जाएगी। रिहर्सल में किसी तरह की कोई कमी न रह जाए इसलिए जिला प्रशासन द्वारा वीरवार को ही अनाज मंडी को पुलिस छावनी में बदल दिया गया। ((शिव कौड़ा))