पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्लॉटों पर कब्जा लेने लेने के लिए शुरू की भूख हड़ताल, जाम लगाया

प्लॉटों पर कब्जा लेने लेने के लिए शुरू की भूख हड़ताल, जाम लगाया

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मूनक ((संगरूर))
पंजाब खेत मजदूर यूनियन और किसान संगठन के नेताओं की ओर से गांव सलेमगढ़ के बेघर दलित परिवारों के साथ पातड़ां मुख्य सड़क पर करीब 2 घंटे तक चक्काजाम कर रोष प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पांच महिलाएं तहसील कांप्लेक्स में भूख हड़ताल पर भी बैठी। प्रदर्शन कर रहे पीडि़त परिवार सलेमगढ़ में सरकार की ओर से अलॉट किए गए प्लॉटों पर कब्जे की मांग कर रहे हैं।
खेत मजदूर यूनियन के नेता हरभगवान भीखी, बहादुर सिंह भूटाल, सुखदेव सिंह भूटाल, सोना रानी सलेमगढ़, परमजीत कौर सलेमगढ़ ने कहा कि गांव सलेमगढ़ में 26 दलित परिवारों को प्लॉट अलॉट किए गए थे। जिसका सरकार ने कब्जा नहीं दिया है। प्लाटों का इंतकाल परिवारों के नाम होने के बावजूद कब्जा नहीं दिया जा रहा है। कब्जा मिलने तक मजदूर महिलाओं की ओर से लड़ीवार भूख हड़ताल जारी रहेगी।
उन्होंने कहा कि विरोधी पक्ष की ओर से जातिसूचक शब्द बोले जाने की पुलिस को शिकायत की गई थी जिस पर अभी तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इस संबंधी एसडीएम बख्तावर सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की सुनवाई डीडीपीओ संगरूर में चल रही है। जिसकी पेशी 28 जनवरी को है। सुनवाई के बाद कानून के अनुसार कार्रवाई को अमल में लाया
जाएगा। ((वरिंदर))