सुनार की दुकान में लगी आग
बरनाला - गत देर रात को शहर के सदर बाजार में भगत सिंह चौक पर स्थित एक सुनार की दुकान में आग लग गई। जिससे बाजार में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने जब दुकान से धुआं उठता देखा तो शोर मचाया। इसके बाद लोगों ने दुकानदार व फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर ही फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया, जिससे लाखों रुपयों का सामान बच गया। फायर अफसर गुरजीत सिंह ने बताया कि स्पार्किंग की वजह से आग लगी थी और मौके पर ही आग पर काबू पा लिया है।