पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेल में मारपीट की जांच हो : दत्त

जेल में मारपीट की जांच हो : दत्त

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला - सरकार से नौकरी मांग रहे बेरोजगार लाइनमैनों को सरकार ने जेलों में बंद कर दिया। नाभा जेल में बंद बेरोजगारों के साथ पुलिस ने जेल में मारपीट की है। जो नियम के बिल्कुल विपरीत है। इस घटना की ज्यूडिशियल जांच होनी चाहिए। यह बात इंकलाब केंद्र पंजाब के प्रधान नारायण दत्त ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार ने नौजवानों को रोजगार देने की बजाय उन्हें जेल में धकेल दिया। जेल में उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने इस बात की जांच नहीं करवाई तो वह संघर्ष करेगे। इस मौके पर डॉ. राजेन्द्र सिंह, गुरमेल सिंह, जगजीत सिंह, महिमा सिंह, गुरमीत सुखपूरा, राजीव कुमार हाजिर थे।