- Hindi News
- चोरी से काटकर लाई जा रही लकड़ी समेत ४ गिरफ्तार
चोरी से काटकर लाई जा रही लकड़ी समेत ४ गिरफ्तार
भास्कर न्यूज - मोगा
आरपीएफ चौकी की पुलिस ने रेलवे विभाग के वनों में लगे वृक्षों को चोरी से काटकर बेचने वाले गिरोह के चार लोगों लकड़ी सहित काबू किया है। जबकि उनका एक साथी फरार होने में कामयाब हो गया।
रेलवे चौकी के मुख्य अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली कि गुरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, बिंदर सिंह निवासी मोगा व देव सिंह व सुखदेव सिंह गांव धल्लेके जोकि वृक्षों को काटकर उसकी लकड़ी को आगे बेचने का धंधा करते हैं। उन्होंने गांव मटवानी के निकट आती रेलवे विभाग की जगह पर लगे वृक्षों को भी काटकर लकड़ी मंडी में बेचते हैं।
आरपीएफ पु्लिस पार्टी जिसमें एएसआई हरिंदर सिंह व अन्य कर्मचारियों सहित मटवानी के निकट रेलवे विभाग की जगह पर छापामारी तो वहां से उन्होंने टाटा एस गाड़ी में से पांच वृक्षों की काटी हुई लकड़ी को बरामद किया व मौके पर गुरविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह, बिंदर सिंह निवासी मोगा व देव सिंह को काबू कर लिया। जबकि सुखदेव सिंह पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में कर उक्त लोगों के खिलाफ आरपीएफ चौकी में मामला दर्ज कर लिया।((गुलाटी))