पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम में ठगी कर 10 हजार रुपए निकालने वाला काबू

एटीएम में ठगी कर 10 हजार रुपए निकालने वाला काबू

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोगा
प्रताप रोड पर लगे पीएनबी एटीएम से रुपए निकलवाने गए व्यक्ति को बैंक कर्मचारी बताकर एक व्यक्ति ने धोखे से १० हजार रुपए निकाल लिए थे। वीरवार को पुलिस ने धोखाधड़ी से रुपए निकालने वाले युवक को काबू कर पर्चा दर्ज किया है। हवलदार रछपाल सिंह ने बताया कि हरप्रीत सिंह निवासी कुलार नगर द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि वह 16 जनवरी की शाम को एटीएम से रुपए निकालने के लिए गया था। जब उसने एटीएम से एक हजार रुपए निकलवाए तो उस समय एटीएम मशीन के पास खड़े युवक जयदीप निवासी वेदांत नगर अपने मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था कि एटीएम मशीन खराब हो गई है व उसने उसे कहा कि वह बैंक कर्मचारी है व एटीएम कम्पनी में कार्य करता है। आप मुझे एटीएम कार्ड दें। मैं इसे मशीन में डालकर कैश निकालकर देता हूं। उसने उसको एटीएम कार्ड दे दिया व उक्त युवक ने एटीएम कार्ड मशीन में डालकर मशीन का बटन दबाकर एटीएम कार्ड उसको वापस कर दिया व फिर से मोबाइल पर किसी के साथ बात करने लगा, इतने में मैं वहां से चला गया। लेकिन बाद में मैंने जब अपना अकाउंट चेक किया तो उसमें से 10 हजार गायब थे। ((गुलाटी))