सुभाष चंद्र बॉस को श्रद्धांजलि भेंट की
मोगा। कांग्रेस कमेटी की ओर से सुभाष चंद्र बॉस को श्रद्धांजलि भेंट करते हुए याद किया गया। इस मौके डॉ. पवन थापर, उपिंदर सिंह गिल, डायरेक्टर अमरजीत सिंह गिल, बलवंत राय पम्मा, पवन शर्मा, वीरप्रीत सिंह, दर्शन सिंह, गुलशन कुमार, वीरपाल कौर आदि उपस्थित थे। इस मौके डॉ. पवन थापर ने कहा कि सुभाष चंद्र बॉस के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत देश में सांझीवालतां के माहौल को खराब करने के लिए कुछ लोग तुले हुए है।