पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लक्ष्मी नारायण मंदिर में मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में पूजा

लक्ष्मी नारायण मंदिर में मूर्ति स्थापना के उपलक्ष्य में पूजा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा। रामगंज रोड गली नंबर 4 स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में स्थापित होने वाली मूर्तियों की पप्पू पंडित ने श्रद्धालुओं से विधि विधान से पूजा अर्चना करवाई। श्री गणपति, शिव परिवार, श्री हनुमान, मां संतोषी, शेष नाग व मां काली की मूर्तियों की जाएगी। मंदिर के सेवादार राजिन्द्र ग्रोवर ने बताया कि शनिवार को क्लश यात्रा निकाली जाएगी और रविवार को मंदिर में मूर्तियों की स्थापना की जाएगी साथ ही भंडारे का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि शिव परिवार के लिए फिरोजपुर ग्रुप आफ कॉलेज के चेयरमैन हीरा लाल शर्मा, महासचिव शिवम वसिष्ठ की ओर से सेवा दी गई है। मूर्तियों की स्थापना में रवि बांसल, सत्यम ज्यूलर्ज, मनदीप बजाज ((सूरत)), राम बाबू, कुमार, दविन्द्र बजाज, विजय सूद मोहित तायल एवं पंकज ग्रोवर की ओर से विशेष सहयोग दिया गया है।