- Hindi News
- ड्रग तस्करी की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
ड्रग तस्करी की सीबीआई जांच की मांग को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - मोगा
ड्रग तस्कर के मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग को लेकर वीरवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं शहर के विभिन्न बाजारों में रोष प्रदर्शन किया। अगुवाई कर रहे कांग्रेसी नेता मंजीत मान ने कहा कि कैबिनेट मंत्री विक्रमजीत सिंह मजीठिया कह रहे हैं कि उनका ड्रग तस्कर भोला के साथ कोई संपर्क नहीं था तो वह सीबीआई की जांच से क्यों डर रहे हैं। जब तक इस मामले में सीबीआई जांच नहीं होगी तब तक कांग्रेस की ओर से रोष प्रदर्शन जारी रहेगा। राज्य सरकार लोगों को लूटने लगी हुई हैं। आज बाजारों में रेत की बढ़ी हुई कीमतों के कारण मजदूर-मिस्त्री को रोटी के लाले पड़े हुए हैं। वहीं शहरों में प्रॉपर्टी टैक्स लगाकर सरकार ने आम लोगों की कमर तोड़ दी है। इसका खामियाजा लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। इस अवसर पर कुलबीर काला, राजू सहोता, जसविंदर राजा, गुरतेज झंडेवाला, काला धल्लेके, बिल्ला बुक्कन वाला, जसविंदर सिंह आदि उपस्थित थे। ((शिवा))