- Hindi News
- कंप्लेंट के ३ सेंटरों में स्टाफ की कमी के कारण शिकायतों का नहीं हो रहा निवारण
कंप्लेंट के ३ सेंटरों में स्टाफ की कमी के कारण शिकायतों का नहीं हो रहा निवारण
दिलबाग दानिश - मोगा
जिला पॉवर कार्पोरेशन के शहर में तीन सब डिवीजन के कंप्लेंट सेंटर में आधे से भी कम स्टाफ इन सेंटरों को चला रहे हैं। विभाग के यह कर्मचारी आज भी साइकिलों से पर ही पहुंचकर शिकायतों का निवारण करते हैं। शहर में सवा लाख के करीब कनेक्शन के उपभोक्ता हैं। जो बिजली के बिल के जरिए लाखों रुपए दे रहे हैं। लेकिन कॉर्पोरेशन और सरकार की बदइंतजामी के कारण उन उपभोक्ताओं को सुविधाएं नहीं मिल पाती हैं। सुविधा के नाम पर तीन-तीन घंटे तक इंतजार करवाया जाता है। कंपलेंट सेंटर में फोन को सुनने वाला भी कोई नहीं होता है। कंपलेंट सेंटरों पर चौबीस घंटे ड्यूटी देनी होती है, लेकिन शहर के दो मुख्य कंप्लेंट सेंटर रात को दस बजे ही बंद हो जाते हैं। इन तीन कंपलेंट सेंटरों का एक सेंटर नेहरू पार्क में बनाया जा रहा है। अगर ऐसा हुआ तो समस्या इससे भी विकराल रूप धारण कर सकती है।