पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएसपी बोले संदिग्ध आदमी और वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दें

डीएसपी बोले-संदिग्ध आदमी और वस्तु की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दें

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोगा।
रेलवे स्टेशन से १०० के करीब पुलिस कर्मचारी और अधिकारियों ने वीरवार को बाजार में सर्च अभियान किया। पुलिस कर्मचारियों ने दुकानों के बाहर खड़े वाहनों की जानकारी ली और बाहर पड़े सामान की चेकिंग की। बाजार में इतने बड़े स्तर पर पहुंची पुलिस को देख दुकानदार घबरा गए कि आखिर हुआ क्या है कि इस तरह से पुलिस आई है। सोचना भी जायज था। क्योंकि पुलिस की कार्रवाई का सीन ही कुछ ऐसा था। कुछ समय बाद ही हालात नार्मल हुए जब पुलिस कर्मचारियों ने दुकानदारों को बताया कि यह गणतंत्र दिवस को लेकर रुटीन चेकिंग है।
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के सामान को खंगाला
डीएसपी एचएस रंधावा की अगुवाई में सभी पीसीआर कर्मचारी, सभी थाना प्रभारी और वहां की नफरी को रेलवे स्टेशन पर बुलाया गया था। डीएसपी की अगुवाई में यहां आने वाले यात्रियों के सामान की चेकिंग की गई इसके बाद पुलिस ने शहर के बाजार में दुकानों पर और फिर होटलों में रह रहे लोगों संबंधी जानकारी ली। डीएसपी एचएस रंधावा ने कहा कि गणतंत्र दिवस को लेकर यह सर्च अभियान चलाया गया है जो आने वाले दिनों में भी चलेगा। लोगों को डरने की बजाय उनका साथ देना चाहिए।