पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ४१ दिन बाद फर्जी रिकवरी

४१ दिन बाद फर्जी रिकवरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
२१ दिसंबर २०१३ को बठिंडा पुलिस ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी की, जिसमें जीटी रोड से चोरी हुई ८४ ग्रिल बरामद करने का दावा किया। बरामदगी खेता सिंह बस्ती के दो कबाडिय़ों से दिखाई गई। बरामदगी के बाद उसकी शिनाख्त के लिए नगर निगम के एक अफसर को बुलाया गया। अफसर ने शिनाख्त तो कर दी, मगर उन्हें ग्रिल की हालत देखकर शक हुआ। क्योंकि जो ग्रिल चोरी हुई थी और जो बरामद दिखाई गई थी में जमीन आसमान का अंतर था। जब भास्कर टीम ने पूरे मामले की जांच की तो खुलासा हुआ कि जो ग्रिल चोरी हुई थी वह तोड़कर चोरी की गई थी, जिनकी दोनों टोंगे टूटी हुई हैं, जबकि दो ग्रिल बरामद दिखाई, वह बिलकुल नई हैं और उनकी दोनों टांगे ठीक हैं। यही नहीं चोरी हुई ग्रिल का रंग काला था, जबकि बरामद हुई ग्रिल पर रंग ग्रीन है। सबसे अहम बात यह है कि चोरी हुई ग्रिल और बरामद हुई ग्रिल के डिजाइन में भी अंतर है। इससे पता चलता है कि यह ग्रिल नई तैयार करवाई गई और इनकी बरामदगी दिखा दी गई।