- Hindi News
- सी पाइट में होगा सेना भर्ती का प्रशिक्षण
सी-पाइट में होगा सेना भर्ती का प्रशिक्षण
संगरूर - अप्रैल माह में होने वाली सेना की भर्ती के चाहवान उम्मीदवारों के लिए पंजाब सरकार के अदारे सी-पाईट नाभा द्वारा एक सिखलाई कोर्स शुरू किया जा रहा है। इस कोर्स में संगरूर, बरनाला व पटियाला जिले के युवक सिखलाई प्राप्त कर सकते हैं। सी-पाईट केंद्र के इंचार्ज कमांडेंट कर्नल फतेह सिंह विर्क ने बताया कि उम्मीदवारों की योग्यता का चयन 28 जनवरी को सी-पाईट कैंप नाभा के माध्यम से जीटीसी भवानीगढ़ रोड पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक होगी। उन्होंने बताया कि चाहवान युवक जिनकी लंबाई 170 सैंटीमीटर, वजन 50 किलो, आयु साढ़े 17 वर्ष से 18 वर्ष के बीच व 10वीं 45 प्रतिशत अंकों से पास की हो वह युवक अपने असली सर्टिफिकेट लेकर 28 जनवरी वाले दिन सी-पाईट कैंप नाभा में रिपोर्ट करें। इस सिखलाई के दौरान युवकों के रहने व खाने का प्रबंध मुफ्त होगा। इस संबंधी अधिक जानकारी के लिए 01765-291149 व 94639-42695 पर संपर्क किया जा सकता है।