फायर ब्रिगेड की तैनाती पर जताया आभार
सुनाम ((संगरूर)) - कांग्रेस के हलका प्रभारी व एआईसीसी सदस्य अमन अरोडा ने शहर में अस्थाई रूप से फायर ब्रिगेड की गाड़ी तैनात करने पर वित्तमंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा को गुड मॉर्निंग कह कर आभार जताया।
अरोडा ने कहा कि सरकार केवल अस्थाई रूप से गाड़ी तैनात करने के लिए इस कारण मजबूर हुई है क्योंकि इसके प्रति शहर में भारी रोष पनप चुका था और आगलगी के कई हादसों में भारी आर्थिक क्षति हो चुकी है। स्वयं उन्होंने भी भूख हड़ताल आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा कि फायर स्टेशन स्थापित करने संबंधी यहां की कौंसिल 6 माह पहले प्रस्ताव पारित कर चुकी है और फायर स्टेशन लग नहीं सका। सरकार अपने लिए करोड़ों रुपये हेलिकाप्टर तो खरीद सकती है किंतु लोगों की सुरक्षा पर संकोच कर रही है।
इस मौके पर घन शाम कंसल, ब्लाक अध्यक्ष संजय गोयल, मुनीष सोनी, प्रमोद अवस्थी, सुरेश कुमार, जगदीप भारद्वाज आदि थे।