- Hindi News
- श्याम सेवा सदन ने जारी किया फाल्गुन मेले का निमंत्रण कार्ड
श्याम सेवा सदन ने जारी किया फाल्गुन मेले का निमंत्रण कार्ड
भास्कर न्यूज - मोगा
जय श्री श्याम सेवा सदन पंजाब ने राजस्थान के खाटू धाम मंदिर में 7 से 13 मार्च तक लगने वाले फाल्गुन मेले के निमंत्रण कार्ड वीरवार रात्रि जारी किए गए।
इस दौरान सेवा सदन के महा मंत्री देवकी नंदन अग्रवाल ने बताया कि सात दिन तक चलने वाले इस भंडारे में 24 घंटे यात्रियों के विश्राम के लिए स्थान, भंडारा व श्याम बाबा के चढ़ाए जाने वाले निशान के लिए बंदोबस्त किए जाएंगे। मेले की तैयारियों को लेकर सभी सदस्यों की ड्यूटियां नियुक्त की जा रही है।
उन्होंने शहर वासियों से इस मेले में बढ़-चढ़कर सहयोग देने की अपील की। इस अवसर पर शिव सेना बाल ठाकरे पंजाब के उपाध्यक्ष नवनीत कपूर, जतिंदर पुरी, रिश्व गर्ग, भारती बांसल, साहिल गोयल, साजन अरोड़ा, अनमोल छाबड़ा, सिमरन अरोड़ा, पिंटू तायल, साजन गर्ग, ओम प्रकाश गोयल, अनिल मित्तल, भारती बांसल आदि उपस्थित थे। ((शिवा))