पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिहर्सल में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

रिहर्सल में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला - गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर शुक्रवार को बाबा काला माहिर स्टेडियम में फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। रिहर्सल के दौरान झंडा फहराने और मार्च पास्ट से सलामी लेने की रस्म डीसी गुरलवलीन सिंह सिद्धू ने की। जबकि पंजाब पुलिस व एनसीसी की टुकडिय़ों ने झंडे को सलामी दी। मार्च पास्ट की अगुवाई डीएसपी तपा हरविंदर सिंह विर्क ने की। इसके बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की। मंच संचालन की भूमिका अनिल दत्त शर्मा ने अदा की। इस मौके पर एसएसपी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण, एसडीएम अमनदीप बांसल, एसपी स्वर्ण सिंह खन्ना, एसपी नरेंदर कौशल, डीएसपी हरपाल सिंह, डीटीओ सुखविंदर कुमार, सहायक सिविल सर्जन डा.ज्ञानचंद, डीईओ मेजर सिंह, संदीप नागर, जिला मंडी अफसर राम सिंह, ईओ अशोक कुमार अरोड़ा आदि हाजिर थे।