सरकारी जमीन से कब्जा हटवाया
भास्कर न्यूज. - महलकलां((बरनाला))
गांव हमीदी में जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर किए गए कब्जे पर पीली पंजा चलाकर जमीन को ग्राम पंचायत के हवाले किया गया।
बता दें कि ७० एकड़ सरकारी जमीन पर काफी समय से कई किसानों द्वारा कब्जा किया हुआ था और पिछले दिनों तत्कालीन बीडीपीओ बलजीत कौर ने इस जमीन से कब्जे को छुड़वा लिया था। लेकिन दोबारा से किसानों ने यहां कब्जा कर लिया। शुक्रवार को सरपंच सुदागर सिंह की अगुवाई में ड्यूटी मजिस्ट्रेट हरपाल सिंह राय, नायब तहसीलदार बरनाला, बीडीपीओ सुरिंदर सिंह ढि़ल्लों, पटवारी दलबार सिंह छीनीवाल ने मौके पर पहुंचकर जमीन पर पीली पंजा चलवाया। इस मौके थाना प्रभारी ठुल्लीवाल बलजीत सिंह भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे।
जेसीबी मशीन से कुछ ही पल में जमीन से कब्जा खाली करवाकर इसे ग्राम पंचायत के हवाले किया गया। इस मौके पर सुरिंदर सिंह, गुरमेल सिंह, दलवार सिंह, जरनैल कौर, कुलदीप सिंह रंधावा, हरदीप सिंह, जसवीर सिंह, मलकीत सिंह, जगरूप सिंह, अजायब सिंह, परमजीत सिंह आदि हाजिर थे।