पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोगा - वीरवार की शाम कस्बा बाघापुराना के नजदीक गांव लंगेयाना में एक धार्मिक स्थान पर मत्था टेकने जा रहे मोटर साइकिल सवारों को एक अज्ञात वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वह घायल हो गया। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन चुंगी नंबर-3 निवासी मंगा पुत्र चमन सिंह ने बताया कि वह अपने साथी शिव के साथ मोटर साइकिल पर वीरवार की रात्रि गांव लंगेयाना में पीर बाबा लाला वाले की दरगाह पर मत्था टेकने हेतु जा रहा था। जब वह बाघापुराना कस्बा स्थित शिव मंदिर के पास पहुंचे तो एक अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में लेकर घायल कर दिया। जिन्हें 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। ((संदीप))