कॉलेज में हुआ क्ंम्प्यूटर सांइस सेमिनार
मोगा। देश भगत फाउंडेशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर साइंस के विद्यार्थियों का सेमिनार करवाया गया। जिसमें इंजीनियर अमनदीप सिंह विशेष रूप से पहुंचे। इस दौरान अमनदीप सिंह ने विद्यार्थियों को ऑपरेटिंग सिस्टम बारे जानकारी दी कि कैसे खिड़की पर काम होता है और क्या नई तकनीक आ रही है। इस मौके पर दीपक शर्मा, हरमनदीप सिंह, अमित वालिया, प्रिंसिपल डॉ. मलकीत सिंह, डीन इंजीनियर स्वर्णजीत सिंह, डीन एकेडमिक मैडम प्रीति शर्मा ने इंजीनियर अमनदीप सिंह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कॉलेज के डायरेक्टर दविंदरपाल सिंह, गौरव गुप्ता ने सेमिनार की प्रशंसा की। ((संदीप))