- Hindi News
- सीवरमैनों की बेमियादी हड़ताल जारी, निगम के बाहर किया प्रदर्शन
सीवरमैनों की बेमियादी हड़ताल जारी, निगम के बाहर किया प्रदर्शन
मोगा - 15 जनवरी से हड़ताल पर बैठे सीवरमैनों ने अपनी मांगों के लिए शुक्रवार को भी भूख हड़ताल कर प्रदर्शन किया। नगर निगम के गेट पर यूनियन ने पक्के व कच्चे कर्मचारियों की सुविधा इत्यादि मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भूख हड़ताल पर बैठे सतपाल अंजान, रूप चंद, अजय लोहारा, जसमेल सिंह, सोनी सीवरमैनों को फेडरेशन प्रधान विपिन हांडा, राजकुमार डुलगच ने हार डाला। फेडरेशन प्रधान विपिन हांडा, वाल्मीकि सभा के चेयरमैन अरुण बोहत व राजकुमार डुलगच ने कहा कि सरकार चलाने वाले नुमाइंदे गूंगे-बहरे व कानों से बहरे है। कर्मचारी सड़कों पर है, लेकिन सरकार को मांगों की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस मौके पर सुभाष बोहत, राजेन्द्र नंदा, राजकुमार, जीवन कुमार, रवि सारवान, मस्सा सिंह, निर्मल सिंह, अमर सिंह, इन्द्रजीत सिंह, सतपाल अंजान, अमितपाल सिंह, राकेश कुमार, सुरजीत सिंह, सर्बजीत सिंह, सन्नी आदि हाजिर थे। ((शिवा))