पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेरा लख लख शुक्र मनाउंदे हां.. से अनुराग ने बांधा समां

तेरा लख-लख शुक्र मनाउंदे हां.. से अनुराग ने बांधा समां

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोगा
श्री शिव सांई बाबा मंदिर मथुरा पुरी में वीरवार की रात्रि सांई संकीर्तन का आयोजन हुआ। संकीर्तन में पंडित विष्णु शर्मा की अध्यक्षता में समस्त मंदिर कमेटी के सदस्यों ने पूजन किया।
इस दौरान जहां महिला रेणु शर्मा व स्वर्णकांता ने सांई वे मेरी फरियाद तेरे ताई..., सांई जी मैनू रख लो चरणा नाल.., भजनों से संकीर्तन की शुरूआत की। वहीं भजन गायक अनुराग सूरी ने तेरा लख-लख शुक्र मनाउंदे हां.., तेरा ही दित्ता खाउंदे हां.., एक फकीरा आया शिरडी धाम में जा बैठा वो नीम की ठंडी छांव में.., भजनों से अपनी हाजिरी लगवाई।
मंदिर के सेवादार वरिंदर ग्रोवर ने बताया कि मंदिर कमेटी द्वारा प्रत्येक वीरवार को सांई संकीर्तन का आयोजन किया जाता है व आए हुए श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी लगाया जाता है।
इस अवसर पर राजकुमार गांधी, मंजीत सिंह मन्ना, प्रवीण कालिया, सुभाष भल्ला, राजकुमार शर्मा उपस्थित थे। ((शिवा))