पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संकीर्तन में भजनों पर झूमीं महिलाएं

संकीर्तन में भजनों पर झूमीं महिलाएं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - मोगा
श्री राधे श्याम भक्ति मंडल ने वीरवार की रात श्री सनातन धर्म हरि मंदिर के प्रांगण में श्री श्याम प्रभु खाटू का संकीर्तन हुआ। भजन गायकों ने श्याम प्रभु की महिमा का बखान करके श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
वहीं श्याम प्रेमियों द्वारा श्याम बाबा के दरबार को रंग-बिरंगे फूलों से सुशोभित किया गया था। सर्वप्रथम पंडित पवन गौड़ की अध्यक्षता में मंडल के अध्यक्ष ओम प्रकाश जिंदल ने परिवार सहित पूजन करके ज्योति प्रज्ज्वलित की।
वहीं कोटकपूरा से पहुंचे भजन गायक अमर शर्मा ने गणपति राखो मेरी लाज.., गणपति आराधना से भजनों का गायन किया। उन्होंने मेरा श्याम बड़ा रंगीला मस्ती बरसेगी कीर्तन में.., व महिलाओं ने कीर्तन की है रात बाबा आज थारे आनो है.., होलिया में उड़े रे गुलाल श्याम तेरे मंदिरों में.., भजनों से देर रात तक श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश किया। संकीर्तन के अंत में श्याम प्रभु की आरती करके प्रसाद वितरित किया गया। ((शिवा))