पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजयुमो 15 दिनों तक घर घर जाकर बनाएंगे युवाओं के वोट : उप्पल

भाजयुमो 15 दिनों तक घर-घर जाकर बनाएंगे युवाओं के वोट : उप्पल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बरनाला
भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से घर-घर जाकर वोट बनाने का अभियान शुरू किया गया है। इसकी शुरूआत शहर के वार्ड नंबर 15 से की गई। युवा मोर्चा के सदस्य नए वोटरों को वोट बनवाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है तथा घर-घर जाकर वोट बनाए जा रहे है।
युवा मोर्चा के जिला बरनाला के प्रधान राजिंदर उप्पल ने कहा कि देश के युवाओं को वोट डालने के लिए उत्साहित करने के लिए भाजपा युवा मोर्चा की तरफ से राष्ट्रीय स्तर पर प्रोग्राम शुरू किया है। आने वाले 15 दिनो तक 18 साल की आयु पूरी कर चुके युवाओं के वोट बनाए जाएंगे, ताकि वो दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का हिस्सा बन सके। इस मौके पर शमशेर सिंह भंडारी जिला सचिव युवा मोर्चा, तेजिंदर कुमार लाड़ी, हर्ष बासु, कपिल, डिंपल गर्ग, गुरप्रीत सिंह सोनी, राकेश कुमार, रोहित मित्तल, दीपक गिल और डेनी गर्ग हाजिर थे।