पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अध्यापिका पर केस दर्ज करने के खिलाफ अध्यापकों में रोष

अध्यापिका पर केस दर्ज करने के खिलाफ अध्यापकों में रोष

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बरनाला
एसडी कॉलेज में कॉलेज के अध्यापकों द्वारा पंजाब सरकार के खिलाफ धरना लगाया गया। इस मौके पर उन्होंने पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस अवसर पर अध्यापक नेता प्रो. शोएब जफर व प्रो. जगतार विर्क ने कहा कि सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेजों में पढ़ा रहे अध्यापकों के प्रति सरकार की बेरुखी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा अमृतसर में एक कॉलेज की अध्यापिका पर झूठा केस कॉलेज प्रबंधन ने दर्ज करवाया है। जो सरासर नाइंसाफी है।
उन्होंने कहा कि कॉलेज को चला रहे कुछ लोग अध्यापकों की मांगो को दबाना चाहते है। उन्होंने कहा कि अगर अध्यापिका पर दर्ज केस को वापस नहीं लिया गया तो पूरे पंजाब में कॉलेजों का काम बंद कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन को तेज किया जाएगा।
इस मौके पर प्रो, बहीदुर सिंह, प्रो. अमरीश कुमार, प्रो. मनमोहन सिंह, प्रो. अशोक कुमार, प्रो. कुलभूषण राणा, प्रो. अश्वनी गुप्ता, प्रो. राजेश गुप्ता, प्रो. निर्मल गुप्ता,प्रो. नीरू गोयल, प्रो. रजनी गुप्ता, प्रो. सविता सूद, प्रो. अंचला रूपाल, प्रो. रीतू अग्रवाल, प्रो. ऊपासना, प्रो.
अनुराधा शर्मा, प्रो. अनामिका
शामिल थे।