पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटी को बचाने का दिया संदेश

बेटी को बचाने का दिया संदेश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बरनाला - शुक्रवार को वाईएस स्कूल में ‘बेटी बचाओ’ दिवस मनाया गया। पीआरओ पुष्पा मित्तल ने बताया कि अध्यापक विजय व सुजाता ने बताया कि बेटियां घर की रौनक होती हैं। बेटी होगी तो ही मां, बहन, सास व बहु के रिश्ते होंगे, बेटी नहीं होगी तो बेटे कहां से होंगे। इस मौके पर बच्चों द्वारा गीत व नाटकों द्वारा बेटी को बचाने का संदेश दिया गया। स्टेज का संचालन स्कॉलर आरजू व दिपांशी ने किया। इस मौके पर प्रो.दर्शन कुमार, डायरेक्टर वरूण भारती, एकेडमिक डायरेक्टर डॉ रजनी भारती, वाईस प्रिंसिपल विजय सचदेवा और कोआडिनेटर, गुरजीत और विमी हाजिर थे।