भाजपा ने बनाई चुनावी रणनीति
बरनाला - बीजेपी मंडल हंडियाया की मीटिंग जिला प्रधान गुरमीत सिंह हंडियाया की प्रधानगी में हुई। इस मौके पर आगामी लोक सभी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई।
जिला प्रधान ने कहा बीजेपी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी के नारे वोट फॉर इंडिया को घर-घर पहुंचाया जाएगा। इस काम को सफल करने के लिए वह दिन रात एक कर देंगे। संजीव कुमार संजू मंडल प्रधान हंडियाया ने कहा कि पार्टी की नीतियों को लोगो तक पहुंचाने के लिए विशेष अभियान छेड़ा हुआ है। लोग बड़ी संख्या में पार्टी से जुड़ रहे है। इस मौके पर जिला सचिव मंगल देव शर्मा, गोरा लाल दिलवाला, सचिव जगदेव सिंह सोनू, जगदीप बावा, रमेश कुमार, अमनदीप सिंह, रूलदू मल्ल आदि हाजिर थे।