पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मताधिकार का इस्तेमाल लोगों का मूल अधिकार

मताधिकार का इस्तेमाल लोगों का मूल अधिकार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संगरूर - वोटर दिवस पर सुनाम गेट पर शहर की गणमान्य संस्थाओं के प्रतिनिधियों की ओर से बैठक कर चर्चा की गई। इस चर्चा में सहारा फाउंडेशन के सरपरस्त डा. चरणजीत सिंह उड़ारी, गवर्नमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश नेता राज कुमार अरोड़ा, शहीद भगत सिंह फाउंडेशन के प्रदेश प्रधान सुखबीर सिंह विशेष तौर पर शामिल हुए। इस मौके पर डा. चरणजीत सिंह उड़ारी ने कहा कि लोकतंत्र में वोट अधिकार का इस्तेमाल देश के नागरिक को मूल अधिकार है। इस अधिकार का इस्तेमाल सभी को करना चाहिए। सुखबीर सिंह सुखी ने कहा कि वोटरों को नशा बांटने वालों का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाना चाहिए। इस अवसर पर राज कुमार अरोड़ा,फाउंडेशन के चेयरमैन सर्बजीत सिंह रेखी, प्रवीण कुमार, हरभजन सिंह चीमां, सोनू सरना, सतिन्द्र सत्ता, सत्तनाम सिंह सत्ती, किरणजीत सिंह, हैरी उभावाल, सुखचैन सिंह आदि उपस्थित थे।