शहीदों के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान
मोगा। दत्त रोड स्थित किडजोन प्लेवे स्कूल में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में समागम का आयोजन किया। इस अवसर पर बच्चों ने भारत माता, देश भक्त राजगुरु, सुखदेव, शहीद-ए-आजम भगत सिंह की वेषभूषा में सजकर देश भक्ति के गीतों पर कोरियोग्राफी पेश की। बच्चों ने देश भक्ति के गीत प्रस्तुत करके सभी को देश भक्ति के गीत में रखा। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर तजेन्द्र शर्मा व संजीव शर्मा ने बच्चों को देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों के दिखाए रास्ते पर चलने का प्रण दिलाया। स्कूल प्रिंसिपल प्रवीण शर्मा ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। ((शिवा))