- Hindi News
- थाना निहाल सिंह वाला के सामने प्रदर्शन आज
थाना निहाल सिंह वाला के सामने प्रदर्शन आज
भास्कर न्यूज - मानसा
मोगा जिले के गांव पत्तो हीरा सिंह वाला की नाबालिग लड़की को एक अस्पताल से गुंडो द्वारा उठाए जाने व गनमैन की राइफल छीनने के मामले की भारतीय किसान यूनियन ने कड़े शब्दों में निंदा की है।
साथ ही यूनियन ने इसके विरोध में 25 जनवरी को थाना निहाल सिंह वाला के बाहर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। प्रदेश उपप्रधान मोहिंदर सिंह रोमाणा, जिला महासचिव इंदरजीत सिंह झबर व जिला प्रधान राम सिंह भैणीबाघा ने कहा कि पुरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में कैद होने के कारण आरोपियों की पहचान हो चुकी है। थाना निहाल सिंह वाला में मामला भी दर्ज है। बावजूद गुंडो को बादल सरकार की छत्र छाया होने के कारण गिरफ्तारी नहीं की गई है। पीडि़त लड़की के परिवार को डरा धमकाया जा रहा है। संगठन इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
इस मौके पर ब्लाक नेता जगदेव सिंह भैणी, भान सिंह बरनाला, इकबाल सिंह फफडे, जोगिंदर सिंह दयालपुरा, साधु सिंह अलीशेर, जंग सिंह जटाना, राम सिंह भलाई, गुरजीत सिंह टाहलिया भी मौजूद थे।