जुआ खेलते हुए दो लोग गिरफ्तार
मोगा। थाना सिटी साउथ की पुलिस ने गश्त के दौरान दो व्यक्तियों को सरेआम जुआ खेलते काबू कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के उपरांत उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया। हवलदार मलकीत सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी सहित प्रीत नगर की ओर गश्त कर रहा था। उन्होंने सुखजीत सिंह व नारायण सिंह को सरेआम जुआ खेलते हुए काबू किया। पुलिस ने उनके पास से 4 हजार 20 रुपए की नकदी व ताश की गट्टी बरामद की है। ((गुलाटी))