पक्खोकलां में रक्तदान कैंप 2 को
तपा((बरनाला)) - नजदीकी गांव पक्खोकलां में एंटी क्राइम ब्यूरो बरनाला की तरफ से ग्रामीणों के सहयोग से दुर्गा माता मंदिर में 2 फरवरी को पहला रक्तदान कैंप लगाया जा रहा है। यह जानकारी एंटी क्राइम ब्यूरो जिला बरनाला के नवदीप गर्ग और खुशदीप गर्ग ने दी। उन्होंने बताया कि इस रक्तदान कैंप में इलाके के करीब 150-200 के करीब नौजवान अपना रक्तदान करेंगे। ((रमेश सिंगला))